आचार्य दीपेंद्र गुरु जी पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से वैदिक परंपरा के अनुसार धार्मिक पूजन-पाठ, अनुष्ठान एवं ज्योतिष परामर्श का कार्य कर रहे हैं। पवित्र नगरी उज्जैन की आध्यात्मिक भूमि से जुड़े होने के कारण इन्हें सनातन धर्म, मंत्र साधना और वैदिक विधानों का गहरा अनुभव प्राप्त है।
उज्जैन, जो कि भगवान महाकाल की नगरी के रूप में विश्वभर में प्रसिद्ध है, वहीं से आचार्य जी ने अपनी आध्यात्मिक साधना और सेवा का प्रारंभ किया। वर्षों की साधना, अध्ययन और हजारों सफल अनुष्ठानों के माध्यम से इन्होंने समाज में विश्वास और श्रद्धा का विशेष स्थान प्राप्त किया है।